फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP's demonstration against 'Tandava' today

‘तांडव’ के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन आज

Tue, 19 Jan 2021 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP's demonstration against 'Tandava' today
नई दिल्ली। वेबसीरीज ‘तांडव’ को भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर आघात बताते हुए भाजपा नेताओं ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में ‘लोक अभियान’ के कार्यकर्ता बुधवार को वेबसीरीज में परोसी जा रही अश्लीलता और हिंसा पर रोक लगाने की मांग जंतर-मंतर पर बुलंद करेंगे। उधर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा नई आबकारी नीति के खिलाफ बुधवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर प्रदर्शन करेगा। अध्यक्ष योगिता सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

विजय गोयल ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बर्बाद किया जा रहा है। ओटीटी प्लेटफार्म को सस्ती व भद्दी फिल्मों राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। वेबसीरीज में अश्लीलता, हिंसा, अपराध और बलात्कार जैसे दृश्य मनोरंजन के नाम पर परोसे जा रहे हैं। भद्दी और गंदी गालियों का प्रयोग होता है। एजेंडे के तहत देश के हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को लगातार आहत किया जा रहा है। देश के सैनिकों और पुलिस बल को भी गलत दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी देश में वहां के बहुसंख्यक समाज व उसकी धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं हो सकता। इसके बावजूद हमारे देश में यह कृत्य खुलेआम हो रहा है। आश्चर्य की बात है कि भारतीय संस्कृति की सुरक्षा की बात केवल भाजपा करती है। बाकी पार्टियों के लोगों के परिवारों पर भी इन वेबसीरीज का बुरा असर पड़ता होगा। कुछ मुद्दे ऐसे होने चाहिए, जिन पर राजनीति न हो। सब एक सुर में अश्लीलता, हिंसा और धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली वेब सीरीज के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल्मीकि समाज से अन्याय
बर्दाश्त नहीं : हंसराज हंस
नई दिल्ली। भाजपा सांसद हंसराज हंस ने दिल्ली सरकार पर वाल्मीकि समाज से धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समाज के लोगों को अपमानित कर रहे हैं। रोज सुबह सफाई कर्मचारी दूसरों के घर से कूड़ा उठाने आते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार उन्हें और कोरोना योद्धाओं को मासिक वेतन भी नहीं दे रही है।

प्रदेश कार्यालय में मीडिया से वार्ता में हंसराज हंस ने कहा कि आप सरकार ने जिन पैसों को निगमों को देने के लिए संवैधानिक तौर पर विधानसभा में पारित किया, उन्हें भी नहीं दे रही है। उन्होंने पूछा कि केजरीवाल सरकार को हमारे समाज से इतनी नफरत क्यों है? वह वाल्मीकि समाज को बार-बार हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगते हुए क्यों देखना चाहती है? प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल से सवाल पूछा कि आखिर निगमों का पैसा कब मिलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed