फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP plays on the strength of the nominated councilors in MCD

MCD : भाजपा का गणित- मनोनीत पार्षदों के दम पर स्थायी समिति अध्यक्ष की जमीन तैयार की

Thu, 05 Jan 2023 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 03:41 AM IST
विज्ञापन
BJP plays on the strength of the nominated councilors in MCD
सिविक सेंटर, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने एमसीडी के केवल तीन जोन में ही 10 पार्षद मनोनीत कराकर स्थायी समिति का अध्यक्ष अपना पार्षद बनाने की जमीन तैयार की है। इन तीनों जोन में से एक जोन में भाजपा का बहुमत  है, जबकि एक जोन में भाजपा व आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या बराबर हो गई, वहीं तीसरे जोन में अब जीत की चाबी कांग्रेस के हाथ में आ गई है। भाजपा का पहले ही चार जोन में बहुमत था। एमसीडी में 12 जोन हैं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने नरेला और सिविल लाइन जोन में चार-चार पार्षद मनोनीत किए है, जबकि मध्य जोन में दो पार्षद मनोनीत किए गए। इस तरह सिविल लाइन जोन में पार्षदों की संख्या 19 हो गई है। इस जोन में आप के नौ पार्षद है, जबकि भाजपा के 10 पार्षद हो गए है। इस जोन में भाजपा का बहुमत हो गया है और इस जोन की वार्ड समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व स्थायी समिति का सदस्य भाजपा का पार्षद बनना तय है।
विज्ञापन


उधर नरेला जोन में अब पार्षदों की संख्या 20 हो गई है और इस जोन में आप की तरह भाजपा के भी 10 पार्षद हो गए है। इस जोन की वार्ड समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व स्थायी समिति के चुनाव का परिणाम टॉस से तय होगा। ऐसी स्थिति में किसी भी पार्टी की किस्मत खुल सकती है। वहीं मध्य जोन में पार्षदों की संख्या 25 से बढ़कर 27 हो गई। इस जोन में आप का बहुमत नहीं रहा, मगर वह अभी भी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन जीत की चाबी कांग्रेस के हाथ में आ गई। कांग्रेस पार्षद जिस दल का समर्थन करेंगे उसका पार्षद वार्ड समिति का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व स्थायी समिति का सदस्य चुना जाएगा। इस जोन में आप के 13, भाजपा के 12 व कांग्रेस के   दो पार्षद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप व भाजपा का पांच-पांच जोन में हुआ बहुमत
एमसीडी चुनाव के दौरान 12 जोन में से आठ में आप का बहुमत था, लेकिन अब उसका पांच जोन में ही बहुमत रह गया है। आप का रोहिणी, दक्षिण, पश्चिम, सदर पहाडग़ंज व करोल बाग जोन में बहुमत है जबकि अब भाजपा को भी पांच जोन में बहुमत मिल गया है। चुनाव के समय उसका चार जोन में ही बहुमत था। भाजपा का शाहदरा दक्षिण, शाहदरा उत्तरी, नजफगढ़ व केशवपुरम के बाद अब सिविल लाइन जोन में भी बहुमत हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed