फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bjp mp Varun Gandhi write a latter to UP CM yogi Adityanath Demand for raising sugarcane price to Rs 400 per quintal

यूपी: सांसद वरुण गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- 400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाएं गन्ने के दाम

Mon, 27 Sep 2021 12:38 PM IST
शाहरुख खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Sep 2021 12:38 PM IST
सार

भाजपा सांसद वरूण गांधी ने यूपी के सीएम योगी को पत्र लिखा है। उन्होंने गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। 

विज्ञापन
bjp mp Varun Gandhi write a latter to UP CM yogi Adityanath Demand for raising sugarcane price to Rs 400 per quintal
varun gandhi

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गन्ने के मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि खाद, बीज, पानी और बिजली की बढ़ी कीमतों के कारण यह मूल्य वृद्धि अपर्याप्त है।
विज्ञापन


उन्होंने इसे बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। भाजपा सांसद ने कहा है कि यदि किसी कारणवश सरकार गन्ने के मूल्य में प्रत्यक्ष वृद्धि नहीं कर सकती तो उसे अपने स्तर पर 50 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन


वरुण गांधी ने ट्वीट कर किसानों की मांग का समर्थन ऐसे समय में किया है जब किसान कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद कर रखा है जिसके कारण पूरे देश में जन-जीवन पर असर पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने एक पत्र लिखते हुए कहा है कि किसान लगातार उनसे मिलकर किसानों की समस्याओं को उन तक पहुंचाने की मांग कर रहे हैं। यही कारण है कि वे पत्र लिखकर सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। 

उन्होंने इसके पहले भी पत्र लिखकर गन्ने के मूल्य में वृद्धि करने की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में सरकार को यह भी याद दिलाया है कि पिछले चार साल तक गन्ने की कीमतों में काफी कम वृद्धि की गई थी इसके कारण किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।


भाजपा नेता ने योगी आदित्यनाथ को बताया है कि गन्ने की फसल से सीधे तौर पर लाखों किसान परिवार जुड़े हुए हैं और इसके कारण लाखों परिवारों की जिंदगी पर सीधा असर पड़ता है। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार गन्ना कीमतों में अपेक्षित वृद्धि करती है तो इससे किसानों की समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed