फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP Jan Ashirwad Yatra can happen why not Chardham Yatra Aam Aadmi Party demands permission

दिल्ली: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा हो सकती है, चारधाम यात्रा क्यों नहीं, आम आदमी पार्टी ने की अनुमति की मांग

Mon, 06 Sep 2021 10:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 06 Sep 2021 10:02 PM IST
सार

पार्टी ने कहा है कि अगर भाजपा सरकार चारधाम यात्रा की अनुमति नहीं देती है तो आम आदमी पार्टी इसके लिए संघर्ष करेगी। आम आदमी पार्टी के नेता नवीन पिरशाली ने कहा कि चार धाम यात्रा सुचारु करने के साथ-साथ सरकार देवस्थानम बोर्ड को भी तत्काल भंग करे।

विज्ञापन
BJP Jan Ashirwad Yatra can happen why not Chardham Yatra Aam Aadmi Party demands permission
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा की अनुमति न देकर हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। पार्टी ने कहा है कि इसी समय भाजपा के नेता जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रहे हैं, लेकिन हिंदुओं को चारधाम यात्रा की अनुमति नहीं मिल रही है। इसके लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि अगर भाजपा सरकार चारधाम यात्रा की अनुमति नहीं देती है तो आम आदमी पार्टी इसके लिए संघर्ष करेगी। आम आदमी पार्टी के नेता नवीन पिरशाली ने कहा कि चार धाम यात्रा सुचारु करने के साथ-साथ सरकार देवस्थानम बोर्ड को भी तत्काल भंग करे। अगर सरकार बोर्ड को भंग करने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाती है तो इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश और हजारों लोगों की आर्थिकी का मुख्य जरिया है। इससे अनुमानित तौर पर लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का लाभ होता है, लेकिन यात्रा बंद होने से इससे राज्य के साथ-साथ आम आदमी को भी भारी आर्थिक नुकसान होगा। इससे होटल, लॉज, धर्मशाला, रेस्टोरेंट वालों का रोजगार ठप हो जाएगा। इसलिए सरकार को तत्काल कदम उठाते हुए चारधाम यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed