फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP-congress hit on delhi government

सियासतः भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली की आप सरकार पर साधा निशाना

Mon, 30 Mar 2020 05:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
BJP-congress hit on delhi government
Manoj Tiwari - फोटो : Social Media

दिल्ली-एनसीआर से हो रहे मजदूरों के पलायन पर सियासत भी गरमाई हुई है। भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली की आप सरकार को जिम्मेदार बताते हुए निशाना साधा है तो उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अफसोस जताया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को डीटीसी की बसों में भरकर अपनी सीमा पर इकट्ठा करा दिया है। यहां से इन्हें आगे तक पहुंचाना आगे की सरकारों की मजबूरी थी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल सरकार समय रहते गरीब मजदूरों के खाने का इंतजाम कर देती तो लॉकडाउन में इन्हें दिल्ली से पलायन नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एमसीडी ने सी, डी, ई और एफ श्रेणी की कॉलोनियों में संपत्ति कर, दिल्ली सरकार से बिजली, पानी और स्कूली बच्चों का फीस माफ करने की मांग की। उन्होंने मिड-डे-मील पकाने वाले किचन से खाना बनवाकर जरूरतमंदों में वितरित कराने की भी मांग की।


उधर, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अफसोस जाहिर करते हुए लिखा कि कोरोना महामारी के बीच भाजपा नेता टुच्ची राजनीति पर उतर आए हैं। सब भारतवासियों को मिलकर कोरोना को रोकना है। प्रधानमंत्री ने जिस मकसद से देशभर में लॉकडाउन किया है, उसे सबको सफल बनाना है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, देशभर के शहरों से कामगारों का विस्थापन रोकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed