Delhi: प्रदूषण को लेकर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, सीएम से की इस्तीफे की मांग
भाजपा ने प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने में उनकी कथित विफलता पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की और दावा किया कि दिवाली के बाद शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
भाजपा सांसद और दिल्ली इकाई के पूर्व प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि दिवाली से पहले शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर और खराब था। उन्होंने कहा कि त्योहार के बाद एक्यूआई में सुधार हुआ, यह दर्शाता है कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए दिवाली को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।
मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा, 'दीवाली से पहले, एक्यूआई 330 था और आज सुबह (बुधवार) दीवाली के बाद यह 306 है। यह है ग्रीन क्रैकर्स फोड़ने का फायदा। इसलिए जो लोग दिवाली को दोष दे रहे थे, उन्हें अब चिंता करनी चाहिए कि अगर प्रदूषण अभी से और खराब हुआ तो इसे दिवाली पर दोष न दें और हां पराली जो जली है उसका धुँआ अब दिल्ली पहुंचेगा तो उसका क्या ?
दिवाली से पहले #AQI था 330 और दिवाली के बाद आज सुबह #AQI है 306
ग्रीन क्रैकर्स बजने का फ़ायदा!
तो अब जो दिवाली को दोष दे रहे थे वो अब जरा चिंता करे कि अब से अगर पोल्युशन बड़ा तो उसका ठीकरा दिवाली पर ना फोड़े.. और हाँ पराली जो जली है उसका धुँआ अब दिल्ली पहुँचेगा तो उसका क्या ? https://t.co/AlzBEI0V1w pic.twitter.com/IC4sjFdphp — Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) October 26, 2022
उधर, भाजपा के पश्चिमी दिल्ली के सांसद परवेश साहिब सिंह ने प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।