{"_id":"5ff87e6f8ebc3e2e2c37c8a7","slug":"bird-flu-in-delhi-20-crows-found-dead-in-mayur-vihar-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लूः मयूर विहार के पार्क में मृत मिले 20 कौवे, जांच के लिए भेजा गया है जालंधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लूः मयूर विहार के पार्क में मृत मिले 20 कौवे, जांच के लिए भेजा गया है जालंधर
Fri, 08 Jan 2021 09:16 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
मयूर विहार के पार्क मृत मिले 20 कौवे
- फोटो : अमर उजाला
बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच दिल्ली के मयूर विहार फेज-तीन के एक पार्क में करीब 20 मृत कौवे मिलने से हड़कंप मच गया। खबर की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर कौवों को जालंधर टेस्टिंग के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह पुष्टि हो सकेगी की मौत बर्ड फ्लू से हुई है या फिर कोई अन्य कारण है।
विज्ञापन
मयूर विहार फेज तीन के सेंट्रल पार्क पूर्वी दिल्ली नगर निगम का पार्क है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब तक करीब 200 कौवे की मौत हो चुकी है। वहीं, मौके पर पहुंची टीम ने 20 कौवे की मौत की पुष्टि की है। वेटेरनरी टीम के डॉक्टर राकेश सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में करीब 20 कौवों की मौत हुई है।
विज्ञापन
पूर्वी निगम के वेटेरनरी विभाग के एक डॉक्टर के मुताबिक, कौवों को एक सुरक्षित डिब्बे में पालम के लिए रवाना कर दिया है। वहां से जांच के लिए जालंधर भेजा जाएगा। यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि मौत बर्ड फ्लू से हुई है या फिर कोई अन्य कारण है।
विज्ञापन
विगत बुधवार को केंद्र ने 12 जगहों पर बर्ड फ्लू व इंफ्लेंजा के केंद्र होनी की बात कही थी। इसमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश आदि राज्य शामिल हैं। वहीं, हरियाणा के पंचकूला में पोल्ट्री फॉर्म में हुई बड़ी संख्या में मौत की वजह से राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अधिकारियों को बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।
वहीं, 11 रैपिड रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। साथ ही दिल्ली की प्रमुख पॉल्ट्री मार्केट, जलाशयों व चिड़ियाघर आदि पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसमें गाजीपुर फिश मार्केट, शक्ति स्थल लेक, संजय लेक, भलस्वा झील, दिल्ली चिड़ियाघर व डीडीए के पार्क भी शामिल हैं।