फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bike rider neck was cut after being hit by a Chinese manja to save his hand thumb was also chopped off

दिल्ली: चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार की कटी गर्दन, बचने के लिए उठाया हाथ तो अंगूठा भी कटा

Mon, 12 Jul 2021 10:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 10:16 PM IST
सार

हादसे में पीड़ित पंकज गुप्ता की गर्दन व अंगूठा कट गया। जख्मी हालत में पंकज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
bike rider neck was cut after being hit by a Chinese manja to save his hand thumb was also chopped off
चीनी मांझे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में चीनी मांझे की चपेट में आकर लोगों के घायल होने का सिलसिला लगातार जारी है। पाबंदी के बाद लोग खुलेआम चीनी मांझा बेचकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। नंद नगरी में रविवार शाम बाइक सवार एक कवि चीनी मांझे की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन


हादसे में पीड़ित पंकज गुप्ता की गर्दन व अंगूठा कट गया। जख्मी हालत में पंकज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि प्रतिबंध के बाद बावजूद खुलेआम चीनी मांझा बेचा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंकज गुप्ता परिवार के साथ शाहदरा में रहते हैं। इनकी मानसरोवर पार्क इलाके में फैक्टरी है। वक कवि भी हैं। रविवार शाम के समय वह अपने दोस्त अजय के साथ बाइक से गगन सिनेमा से एमएस पार्क की ओर जा रहे थे। बाइका खुद पंकज ही चला रहे थे। गगन सिनेमा से थोड़ी दूर आगे चलते ही अचानक उनकी गर्दन में दर्द होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हाथ लगा तो अचानक उनका अंगूठा भी कट गया। गर्दन में भी गहरा घाव हो चुका था। किसी तरह बाइक रोकी तो पता चला कि उनकी गर्दन में चीनी मांझा फंसा है। अचानक उनकी गर्दन से तेज खून बहने लगा। दोस्त अजय उनको अस्पताल ले गए, जहां उनकी गर्दन में छह व अंगूठे में तीन टांके लगे हैं। छुट्टी मिलने के बाद पंकज ने बताया कि ठीक होने के बाद वह चीनी मांझे को बंद करवाने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस उपायुक्त से मिलकर सख्ती से नियम लागू करवाने की गुहार लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed