{"_id":"6afafecfc20a9c5f410f391c","slug":"bike-borne-miscreants-rob-a-devotional-singer-ashram-news-c-340-1-del1011-163476-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बाइक सवार बदमाशों ने भजन गायिका से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बाइक सवार बदमाशों ने भजन गायिका से की लूटपाट
विज्ञापन
मोबाइल लूटकर भागे, पकड़ने की कोशिश में गिरकर हुई घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में भजन गायिका के साथ लूटपाट की गई। पीड़िता की पहचान एकता मेहता के रूप में हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रोग्राम से वापस घर लौटने के दौरान वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, 49 साल की एकता मेहता स्वरूप नगर में रहती हैं। वह माता की चौकियों में भजन गाती हैं। मंगोलपुरी थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में एकता ने बताया कि 13 नवंबर की रात वह रानीबाग इलाके में माता की चौकी में गई थी। रात 12 बजे प्रोग्राम खत्म होने के बाद सहकर्मी हरेंद्र के साथ वह घर के लिए निकली। उन्होंने वेस्ट एन्क्लेव के पास उतार दिया जहां से बाइक टैक्सी लेकर घर के लिए रवाना हुई, लेकिन गलत राइड बुक होने की वजह से बाइक राइडर ने उन्हें दीपाली काली मंदिर के पास उतार दिया। पीड़िता ने बताया कि वहां से घर जाने के लिए उन्होंने बेटी को फोन किया और उसका इंतजार करने लगी, तभी बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आए और मोबाइल छीन लिया। भाग रहे बदमाशों का भाग कर पीछा किया। इस दौरान गिरकर वह घायल हो गई। बदमाश मधुबन चौक की ओर भाग गए। बेटी के आने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।