{"_id":"60ec3fbd7a09382759216f4f","slug":"bike-boat-scam-franchisee-head-s-assets-worth-one-crore-30-lakh-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट घोटाला: फ्रेंचाइजी हेड की एक करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बोट घोटाला: फ्रेंचाइजी हेड की एक करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
Mon, 12 Jul 2021 06:42 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:42 PM IST
सार
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया सी-बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर संजय भाटी तथा उनके कई सहयोगियों ने देश के लाखों लोगों से अरबों रुपए की ठगी की थी। इस मामले में 26 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने बाइक बोट घोटाला मामले में कंपनी के फ्रेंचाइजी हेड विजय पाल कसाना की मेरठ स्थित एक करोड़ 30 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया सी-बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर संजय भाटी तथा उनके कई सहयोगियों ने देश के लाखों लोगों से अरबों रुपए की ठगी की थी। इस मामले में 26 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि बाइक बोट के फ्रेंचाइजी हेड विजयपाल कसाना की मेरठ स्थित लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने गैंगस्टर कानून की धारा 14 (1) के तहत जब्त की है। उन्होंने बताया कि विजयपाल अप्पू इन्क्लेव रुड़की रोड, मेरठ का रहने वाला है।
डीसीपी ने बताया कि इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है। ईडी ने बाइक बोट कंपनी से जुड़े लोगों की करीब 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति अब तक जब्त की है।