फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Big politicians also jumped into the fray for campaigning

Delhi News: बड़े राजनेता भी प्रचार के लिए मैदान में कूदे

Mon, 15 Sep 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Big politicians also jumped into the fray for campaigning
-नॉर्थ कैंपस में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने छात्रों से की चाय पर चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर छात्र संगठनों का प्रचार जारी है। अब उम्मीदवारों के समर्थन में बड़े राजनेता भी प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी नॉर्थ कैंपस में प्रचार करते नजर आए। छात्रों के साथ चाय पर चर्चा की। साथ ही उम्मीदवारों के लिए जीत का दम भरा।

राजनेताओं ने कैंपस लॉ सेंटर, हिंदू कॉलेज सहित कई दूसरे कॉलेजों का दौरा किया। प्रचार के दौरान सचिन पायलट ने कहा, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों में से एक है। सभी चार एनएसयूआई उम्मीदवार छात्रों के समर्थन और विश्वास से निश्चित रूप से जीतेंगे। डीयू के छात्र बदलाव चाहते हैं। वह केंद्र और राज्य सरकारों की असफलताओं से वाकिफ हैं। वह हमारी विचारधारा और विजन पर भरोसा करते हैं और यह परिणामों में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन


बता दें कि एनएसयूआई से डूसू अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए जोसलिन नंदिता चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर राहुल झांसला, सचिव पद के लिए कबीर, संयुक्त सचिव पद के लिए लवकुश भड़ाना को मैदान में उतारा है। सोमवार का नॉर्थ कैंपस स्थित छात्रा मार्ग पर उम्मीदवारों के समर्थन में गाड़ियों का काफिला नजर आया। प्रिंटेड प्रचार सामग्री पर रोक के चलते उम्मीदवारों को सिर्फ हैंड मेड पोस्टर वॉल ऑफ डेमोक्रेसी पर लगाने की अनुमति है। इसके लिए कैंपस और कॉलेज परिसर में जगह चिन्हित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed