Delhi News:पंजाबी बाग इलाके में छत का छज्जा गिरा, हादसे में मां और बेटे की मौत
Punjabi Bagh News : दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में मंगलवार दोपहर को एक इमारत गिरने से महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Punjabi Bagh News : पंजाबी बाग इलाके के अरिहंत नगर में मंगलवार दोपहर एक पुरानी इमारत का छज्जा ढह गया। जिसके चपेट में आने से इमारत के केयरटेकर की पत्नी और तीन साल के बेटे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने मलबे के नीचे से मां-बेटे को पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
#WATCH | A 30-year-old woman and her three-year-old child died after a concrete shed in a vacant building located in Delhi's Arihant Nagar collapsed today; further inquiry is underway, say police.
विज्ञापन
(Video confirmed by police) pic.twitter.com/bGlmydTPUw
— ANI (@ANI) July 25, 2023
मृत मां बेटे की शिनाख्त 30 साल की ममता और तीन साल के अंशुल के रूप में हुई है। ममता अपने पति रोहतास और तीन साल के बेटे के साथ इमारत के पिछले हिस्से में बने एक कमरे में रह रही थी। उसका पति यहां का केयर टेकर है और मजदूरी करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे पुलिस को अरिहंत नगर स्थित एक पुरानी इमारत का छज्जा गिरने और उसमें मां बेटे के दबे होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पंजाबी बाग थाने से सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। वहां पर काफी भीड़ जमा थी। इसी दौरान दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई।
जांच में पता चला कि मूलत: संभल यूपी के वहीपुर गांव का रहने वाला रोहतास इमारत का केयर टेकर है। इस इमारत के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के समय ममता गलियारा में आकर अपने बच्चे को गोद में लेकर घूम रही थी। इसी दौरान अचानक छज्जा उसके ऊपर गिर गया और दोनों मां बेटे उसके नीचे दब गए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इमारत काफी पुरानी है और इम इमारत में कई साल से कोई मरम्मत का काम नहीं हुआ है। पुलिस इमारत के मालिक की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।