फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bhartiya Kisan Union leader Rakesh Tikait says Central Government has time till Nov 26, after that from Nov 27 farmers from villages will reach Delhi borders

राकेश टिकैत की धमकी: केंद्र के पास 26 नवंबर तक का वक्त, इसके बाद गांव छोड़कर दिल्ली के चारों बॉर्डर पहुंचेंगे किसान

Mon, 01 Nov 2021 11:47 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Nov 2021 11:47 AM IST
सार

किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार को चेताया है। उन्होंने ट्वीट कर सरकार को अल्टीमेटम दिया है। इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने वीडियो वायरल कर सरकार को चेतावनी दी है कि अगर किसानों को सड़कों से हटाने की कोशिश की तो इस बार दिवाली प्रधानमंत्री के दरवाजे के बाहर मनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Bhartiya Kisan Union leader Rakesh Tikait says Central Government has time till Nov 26, after that from Nov 27 farmers from villages will reach Delhi borders
राकेश टिकैत - फोटो : राकेश टिकैत के ट्विटर अकाउंट से

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र सरकार के पास 26 नवंबर तक का समय है। उसके बाद 27 नवंबर से किसान गांवों से ट्रैक्टरों से दिल्ली के चारों तरफ आंदोलन स्थलों पर बॉर्डर पर पहुंचेगा और पक्की किलेबंदी के साथ आंदोलन और आन्दोलन स्थल पर तंबूओं को मजबूत करेगा।
विज्ञापन




बॉर्डर से जबरन किसानों को हटाया तो देश के दफ्तरों को बना देंगे गल्ला मंडी : टिकैत 
इससे पहले, यूपी गेट पर किसान आंदोलन स्थल के पास से सीमेंटेड व लोहे के बैरिकेड व कंटीले तार हटने के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को चेताया है। उन्होंने रविवार सुबह ट्वीट कर कहा कि किसानों को अगर बॉर्डर से जबरन हटाने की कोशिश हुई तो देशभर में सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बना देंगे।
विज्ञापन


उन्हें अंदेशा है कि किसी साजिश के तहत बिना मांगे माने किसानों को जबरन हटाया जा सकता है। वहीं, एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर तीसरे दिन भी एंबुलेंस और चार पहिया छोटे वाहन ही निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसान आंदोलन में यथावत स्थिति बनी रहेगी। जब तक सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है, तब तक देश का अन्नदाता सड़कों पर बैठकर सरकार के निर्णय का इंतजार करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछले कई दिनों से किसानों के खिलाफ साजिश रच रही है।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी की सरकार को चेतावनी, जबरन हटाया तो पीएम के दरवाजे पर मनाएंगे दिवाली

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने वीडियो वायरल कर सरकार को चेतावनी दी है कि अगर किसानों को सड़कों से हटाने की कोशिश की तो इस बार दिवाली प्रधानमंत्री के दरवाजे के बाहर मनाई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि सड़कें खाली करवाने की कोशिश की तो सभी किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उन्होंने किसानों से भी कहा कि वह हर समय तैयार रहें। किसी भी समय मैसेज आ सकता है और रात के समय भी दिल्ली कूच करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed