फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bhartiya kisan union leader rakesh tikait changed his twitter profile picture no cap no stall in photo 

किसान आंदोलन: ट्विटर पर नए अवतार में दिखे राकेश टिकैत, न सिर पर टोपी और न गले में गमछा, यूजर्स पूछ रहे ऐसे सवाल

Mon, 19 Jul 2021 06:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 19 Jul 2021 06:01 PM IST
सार

ट्विटर अकाउंट पर प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करने के एक घंटा बाद उन्होंने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उनकी नई प्रोफाइल पिक्चर को सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट और हजारों ने लाइक किया है। 

विज्ञापन
bhartiya kisan union leader rakesh tikait changed his twitter profile picture no cap no stall in photo 
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की सीमा पर बीते कई महीने से केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आज यानी सोमवार को ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी। 

विज्ञापन




उन्होंने किसान नेता वाली हरी टोपी को उतारकर नई फोटो अपलोड की है। ट्विटर अकाउंट पर प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करने के एक घंटा बाद उन्होंने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उनकी नई प्रोफाइल पिक्चर को सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट और हजारों ने लाइक किया है। 
विज्ञापन

 


बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत को सार्वजनिक स्थानों पर जब भी देखा गया है, वो अपने सिर पर टोपी लगाए नजर आते थे। यदि टोपी नहीं होती थी तो वो सिर पर हरे रंग का कुछ न कुछ पहने जरूर होते थे। लेकिन उन्होंने आज ट्विटर पर जो प्रोफाइल पिक्चर अपलोड की है, उसमें न तो सिर पर टोपी है और न ही गले में गमछा। इसके बाद कई यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इस फोटो का मतलब पूछ रहे हैं।

बता दें कि किसानों ने 22 जुलाई से संसद मार्च का आह्वान किया हुआ है। दिल्ली पुलिस किसानों को ऐसा न करने पर मनाने में जुटी है। रविवार को किसानों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच सिंघु बॉर्डर पर बैठक हुई। पुलिस अधिकारियों की तमाम मनुहार के बावजूद कृषक ऐन संसद के सामने ‘किसान संसद’ लगाने की अपनी जिद पर अड़े रहे। आखिर में बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई।

सूत्रों का कहना है कि किसान सीमित संख्या के लिए मान जाएं तो पुलिस उन्हें जंतर-मंतर आने देने पर विचार कर सकती है। कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ ही पुलिस वीवीआईपी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई भी लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। इसे लेकर राजधानी के सभी बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। नई दिल्ली की ओर आने वाले हर रास्ते पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed