{"_id":"604fd30e99f2fc52d96ee114","slug":"batla-house-encounter-ariz-khan-jail-security-increased-after-sentence-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाटला हाउस एनकाउंटर: फांसी की सजा मिलने के बाद आरिज के जेल की सुरक्षा बढ़ी, तमिलनाडु पुलिस ने बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाटला हाउस एनकाउंटर: फांसी की सजा मिलने के बाद आरिज के जेल की सुरक्षा बढ़ी, तमिलनाडु पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
Tue, 16 Mar 2021 03:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 16 Mar 2021 03:05 AM IST
सार
- सुरक्षा कारणों ने जेल अधिकारियों ने आरिज की जेल संख्या साक्षा करने से किया इनकार
- आरिज की सुरक्षा की जिम्मेदारी अभी तमिलनाडु पुलिस के पास है और सुरक्षाकर्मी लगातार उसपर निगरानी रख रहे हैं
विज्ञापन
आरिज खान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में फांसी की सजा होने के बाद दोषी आरिज खान के जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल आरिज हाई रिस्क वार्ड में बंद है। जहां उसकी निगरानी बढ़ा दी गई है। यहां तक कि सुरक्षा कारणों से अधिकारी उसकी जेल संख्या की जानकारी भी साझा नहीं कर रहे हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उसे दूसरे जेल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में अदालत ने दोषी आरिज खान को फांसी की सजा सुनाई है। जेल मैनुअल के मुताबिक फांसी की सजा सुनाए जाने के दोषी पर विशेष निगरानी रखने का प्रावधान है। जेल अधिकारियों के मुताबिक सजा सुनाए जाने के बाद से उसके सेल में अतिरिक्त सुरक्षाबल को तैनात कर दिया गया और उसपर सीसीटीवी कमरे से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
उसके साथ सेल में बंद अन्य कैदियों को भी अब उसके साथ लंबे समय तक नहीं रखा जाएगा। सजा के एलान के बाद यदि कोई कैदी उससे मिलना चाहेगा तो उसे सुरक्षा की पूरी प्रक्रिया का पालन कर उसके सेल में जाने की अनुमति दी जाएगी। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अभी तमिलनाडु पुलिस के पास है और सुरक्षाकर्मी लगातार उसपर निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन