{"_id":"60e94fd68ebc3e1afd2192cd","slug":"bar-suspends-lawyer-who-took-financial-aid-by-showing-fake-covid-19-investigation-report-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फर्जी कोविड-19 जांच रिपोर्ट दिखाकर वित्तीय सहायता लेने वाले वकील को बार ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फर्जी कोविड-19 जांच रिपोर्ट दिखाकर वित्तीय सहायता लेने वाले वकील को बार ने किया निलंबित
Sat, 10 Jul 2021 01:14 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:14 PM IST
सार
बीसीडी ने इस संबंध में आरोपी वकील को एक नोटिस जारी कर कहा कि यह न केवल कदाचार है, बल्कि जालसाजी और धोखाधड़ी भी है। बीसीडी ने वकील से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) ने वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए कथित रूप से झूठी कोविड-19 जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले एक वकील का शुक्रवार को लाइसेंस निलंबित कर दिया।
बीसीडी ने इस संबंध में आरोपी वकील को एक नोटिस जारी कर कहा कि यह न केवल कदाचार है, बल्कि जालसाजी और धोखाधड़ी भी है। बीसीडी ने वकील से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
इसके अलावा, बीसीडी ने आरोपी वकील को 19 जुलाई को अनुशासनात्मक समिति के समक्ष पेश होने के लिए भी कहा है। ऐसा नहीं करने पर वकील के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बीसीडी ने कहा कि वकील सोनू यादव की ओर से जमा की गयी कोविड-19 जांच रिपोर्ट सत्यापन के लिए प्रयोगशाला भेजी गयी थी, जहां यह पुष्टि की गई कि सोनू के नाम पर ऐसी कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई थी।