फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bank fraud case: rajiv sexena has been arrested by ed

बैंक धोखाधड़ी: राजीव सक्सेना को ईडी ने गिरफ्तार किया

Mon, 13 Sep 2021 05:21 PM IST
Trainee Trainee एनआई, अमर उजाला, नई दिल्ली
एनआई, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 13 Sep 2021 05:21 PM IST
सार

दुबई के पॉम जुमैरिया में रहने वाले राजीव सक्सेना का पूरा नाम राजीव शमशेर बहादुर सक्सेना है। पेशे से सीए राजीव दुबई की एक कंपनी यूएचवाई सक्सेना एंड मैट्रिक्स होल्डिंग का निदेशक है।

विज्ञापन
bank fraud case: rajiv sexena has been arrested by ed
Rajiv Saxena - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अगस्ता वेस्टलेंड केस में आरोपी राजीव सक्सेना को बैंक धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में सोमवार (13 सितंबर) को गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। राजीव सक्सेना के खिलाफ मोजर बेयर बैंक धोखाधड़ी मामले में भी जांच चल रही है, जिसमें ईडी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतूलपुरी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के मुताबिक राजीव सक्सेना हवाला एजेंट के रूप में दुबई से अपना कारोबार कर रहा था। धनशोधन मामले में उसकी कंपनी मेट्रिक्स ग्रुप का नाम अगस्ता वेस्टलेंड चोपर घोटाले और मोजर बेयर बैंक धोखाधड़ी मामले में सामने आया था। गौरतलब है कि दुबई के राजीव सक्सेना को अगस्ता वेस्टलेंड केस में प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े : वीवीआईपी चॉपर डील मामले के आरोपी राजीव सक्सेना को ईडी ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है राजीव सक्सेना
दुबई के पॉम जुमैरिया में रहने वाले राजीव सक्सेना का पूरा नाम राजीव शमशेर बहादुर सक्सेना है। पेशे से सीए राजीव दुबई की एक कंपनी यूएचवाई सक्सेना एंड मैट्रिक्स होल्डिंग का निदेशक है। इसके अलावा मॉरीशस की एक कंपनी इंटरसेलर टेक्नोलॉजी लिमिटेड का निदेशक और शेयरहोल्डर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed