फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bakery owners along with their partners killed youth dead body was thrown in park wrapped in a sheet five arrested

दिल्ली: ब्लैकमेल करने पर बेकरी मालिकों ने साथियों संग कर दी युवक की हत्या, चादर में लपेट पार्क में फेंका शव, पांच गिरफ्तार 

Mon, 10 Jan 2022 08:00 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 08:00 PM IST
सार

मृतक के गले व हाथ पर चोट के निशान थे। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त प्रताप नगर निवासी अभिषेक के रूप में हुई।

विज्ञापन
bakery owners along with their partners killed youth dead body was thrown in park wrapped in a sheet five arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित इंद्रलोक इलाके में ब्लैकमेल करने पर बेकरी मालिकों ने अपने साथियों साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त प्रताप नगर, निवासी अभिषेक (20) के रूप में हुई। इसका शव सात जनवरी को इंद्रलोक के पास तिकोना पार्क में चादर में लिपटा हुआ मिला था। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठाकर इस संबंध में बेकरी मालिक के भाइयों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुख्य आरोपी अफजल अंसारी (45), इसका भाई सवजल अंसारी (38), सहयोगी राशिद अंसारी (30) मो. इसराफिल (20) और अबरार अंसारी (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटर व यमुना नदी में फेंका गया मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अभिषेक चोरी व लूटपाट के 20 मामलों में शामिल
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि सात जनवरी को इंद्रलोक इलाके में पार्क में एक चादर में लिपटा शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उसके पास से कुछ कैश तो बरामद हुआ, लेकिन उसकी पहचान का कोई कागजात नहीं मिला। मृतक के गले व हाथ पर चोट के निशान थे। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त प्रताप नगर निवासी अभिषेक के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि आरोपी अभिषेक चोरी व लूटपाट के 20 मामलों में शामिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मिला ये अहम सुराग
पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की। उसकी पत्नी ने बताया कि छह जनवरी को उसकी तबीयत खराब थी। उसने पति अभिषेक से डॉक्टर के यहां ले जाने के लिए कहा। अभिषेक डॉक्टर के यहां गया तो क्लीनिक बंद थी। वह पत्नी को वापस घर ले आया और कुछ देर में आने की बात कर चला गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मृतक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच की। छानबीन करती हुई टीम पदम नगर स्थित आरोपी की बेकरी तक पहुंच गई। जिस चादर में लिपटा हुआ अभिषेक का शव मिला था। उसका कुछ हिस्सा व पॉलीथीन बेकरी से मिल गया।

पांच हजार रुपये में चोरी के दो लैपटॉप खरीदे थे
पूछताछ करने पर बेकरी मालिक अफजल अंसारी ने अभिषेक की हत्या की बात कबूल कर ली। अफजल से पूछताछ के बाद बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अफजल ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अभिषेक से पांच हजार रुपये में चोरी के दो लैपटॉप खरीदे थे। इसके बाद अभिषेक ने चोरी का माल खरीदने की बात कर अफजल को धमकाना शुरू कर दिया था। वह धीरे-धीरे एक लाख रुपये उनसे ले चुका था। छह जनवरी को वह बीस हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। 


शव को चादर में लपेटकर स्कूटर की मदद से पार्क में ठिकाने लगा दिया
उस समय खजूरी में बेकरी चलाने वाला अफजल का भाई सवजल भी वहां था। पहले अभिषेक को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मना। सभी ने मिलकर उसकी बेकरी के ही दूसरे कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को चादर में लपेटकर स्कूटर की मदद से पार्क में ठिकाने लगा दिया। खजूरी जाते समय आरोपी सवजल ने अभिषेक का मोबाइल यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने स्कूटी व मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया। बाकी आरोपी राशिद, इसराफिल और अबरार ने हत्या करने में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed