फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Auto driver shot dead on broad road

ऑटो चालक की सरेराह गोली मारकर हत्या

Mon, 01 Nov 2021 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Auto driver shot dead on broad road
नई दिल्ली। अमर कॉलोनी में ऑटो चालक की सरेराह गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना रविवार रात करीब 10.40 बजे की है। हरीनगर, आश्रम में रहने वाला राहुल (26) ऑटो चलाता था। उसके पिता किशोर भी ऑटो चलाते हैं। राहुल रविवार रात नेहरू प्लेस से मूलचंद की तरफ जा रहा था। जब वह जमरूदपुर रेड लाइट के पास पहुंचा तो किसी साथी से मिलने वहां रुक गया। इसके बाद किसी ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन

राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे एम्स में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम मोड़ दिया। पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस नेहरू प्लेस से मूलचंद तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। राहुल के परिवार में दो बहनें और माता-पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed