Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Auto driver not able to fill the form due to slow website

लोड अधिक होने की वजह से अधिकतर हुए मायूस

Mon, 13 Apr 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Auto driver not able to fill the form due to slow website
नई दिल्ली। सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आर्थिक सहायता योजना को मंजूरी मिलने के बाद ऑटो चालकों ने सोमवार से ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर दिया। ऑटो चालकों का कहना है कि एक साथ 90 हजार से अधिक आवेदकों का लोड होने की वजह से पूरा ऑनलाइन सिस्टम धीमा हो गया और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके लिए तैयार एप के जरिये आवेदन को चालकों ने जटिल बताया। अब उन्हें चिंता इस बात की है कि आर्थिक मदद के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की इस योजना के आवेदन करने वालों में ऐसे कई चालक हैं जो आवेदन ही नहीं कर पाए। ऑटो चालक रंजीत तथा आशीष ने बताया कि आवेदकों की संख्या अधिक होने की आवेदन में काफी समय लग रहा है। इसके अलावा आवेदक ऑटो चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक से लिंक आधार कार्ड और बैज होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश आदर्श तिपहिया चालक संघ के संजय चावला ने कहा कि सभी को इसका फायदा मिल सके। सभी को एक साथ आवेदन करने की बजाय रजिस्ट्रेशन नंबर की सीरीज के आधार पर आवेदन का मौका दिया जाना चाहिए। राहत के लिए आवेदन प्रक्रिया आसान होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed