{"_id":"61e721402c00ba715d039abc","slug":"attempt-to-rape-a-student-in-jnu-by-dragging-her-into-the-bushes-ashram-news-noi627610988","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में छात्रा को झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में छात्रा को झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सोमवार रात एक छात्रा को झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के समय छात्रा वीसी ऑफिस के नजदीक पूर्वी गेट के पास घूम रही थी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी बाइक सवार युवक पीड़िता का मोबाइल लेकर फरार हो गया। छात्रा की शिकायत पर वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने छेड़छाड़ आदि धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम तक आरोपी का सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस कैंपस के परिसर व गेटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के विरोध में जेएनयू छात्रसंघ के नेतृत्व में छात्रों ने मार्च निकाला।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित छात्रा जेएनयू से पीएचडी कर रही है। वह जेएनयू कैंपस में हॉस्टल में रहती है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11.45 बजे जेएनयू कैंपस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद डीसीपी गौरव शर्मा व एसीपी (वसंत कुंज) अजय वेदवाल समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है है कि वह रात को पूर्वी गेट के पास घूम रही थी, तभी मोटरसाइकिल से एक युवक आया। युवक ने अश्लील बात करने के अलावा उससे छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया है। छात्रा ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे झाड़ियों की तरफ खींचा और दुष्कर्म का प्रयास किया।
छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा हॉस्टल पहुंची और जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष आईसी घोष को जानकारी दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक को पकड़ने के पुलिस कैंपस व गेटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस गेटों पर तैनात सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस उस समय सक्रिय मोबाइल कंपनियों से डंप डाटा मंगवाया है। पुलिस की छह टीम आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दे रही हैं।