फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   attack on police team whoes went to arrest the accused in delhi

दिल्ली : आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया पथराव, कार का शीशा तोड़ा

Sat, 13 Jun 2020 08:43 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Jun 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
attack on police team whoes went to arrest the accused in delhi
सांकेतिक तस्वीर

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्थित इंद्रलोक पुलिस चौकी में गोली चलाने के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की कार का शीशा टूट गया। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोट लगी है।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी किसी तरह महिलाओं को पीछे हटाकर आरोपी को ले जाने में कामयाब रहे। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी महिलाएं वहां से फरार हो गईं। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमला करने वाली महिलाओं की पहचान भी कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  पुलिस के मुताबिक बुुधवार रात को एक युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन भाई, सादकीन, आशकीन और शाहरुख को हिरासत में लिया था। उसी दौरान आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर चौकी पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने चौकी पर पथराव करने के अलावा गोली भी चलाई।  जवाबी कार्रवाई में पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज को भी गोली चलानी पड़ी थी। शुक्रवार रात को स्पेशल स्टाफ के एसआई प्रवीण और रोहित समेत अन्य पुलिसकर्मी आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार करने इंद्रलोक स्थित उसके घर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस टीम को घेर लिया। आरोपी मोहसिन को कार में बैठाते ही महिलाएं उग्र हो गई और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed