फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Atal Bihari Vajpayee School of Management and Entrepreneurship JNU announced admission for MBA Program

दिल्ली: जेएनयू ने जारी किया एमबीए प्रोग्राम 2021-23 के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन 

Mon, 14 Jun 2021 11:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 14 Jun 2021 11:03 PM IST
सार

एबीवीएसएमई के दो वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए (2021-23) के लिए प्रवेश अधिसूचना कुलपति एम. जगदीश कुमार ने 10 जून को जारी किया था। 

विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee School of Management and Entrepreneurship JNU announced admission for MBA Program
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबीवीएसएमई) ने एमबीए प्रोग्राम के अपने तीसरे बैच के लिए प्रवेश की घोषणा की है। एबीवीएसएमई के दो वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए (2021-23) के लिए प्रवेश अधिसूचना कुलपति एम. जगदीश कुमार ने 10 जून को जारी किया था। 

विज्ञापन

 


वहीं, कोरोना महामारी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय में चौथे सेमेस्टर (द्वितीय वर्ष का अंतिम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों को असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन कर अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। डीयू के नियमित कॉलेजों में इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में सात जुलाई से असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। पहले वर्ष (दूसरे सेमेस्टर) के विद्यार्थी किस आधार पर प्रमोट होंगे, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओएल के ओएसडी डॉ. उमा शंकर पांडेय ने कहा कि सात जुलाई से असाइनमेंट बेस्ड ईवेल्यूएशन (एबीई) की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से ही विद्यार्थी अगले सेमेस्टर में प्रमोट होंगे। हाल ही में इस प्रक्रिया को परीक्षा शाखा की भी अनुमति मिल गई है। इसके संबंध में विस्तृत शेड्यूल जल्द ही एसओएल की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उसके आधार पर ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कराने होंगे।


एसओएल ने विद्यार्थियों को लगातार वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है। कोरोना महामारी के कारण डीयू में केवल अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ही ओपन बुक परीक्षाएं (ओबीई) आयोजित की जा रही हैं। बीते साल की तरह चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों का मूल्यांकन एबीई के माध्यम से ही करने का निर्णय लिया गया है। दूसरे सेमेस्टर का मूल्यांकन ओबीई या एबीई किस आधार पर करना है, इस संबंध में कुछ फैसला नहीं हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed