{"_id":"5ee287ad8ebc3e43024fd19c","slug":"at-inderlok-chowki-youths-thrashed-stone-pelted-poles-and-also-fired-ashram-news-noi516650063","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रलोक चौकी पर युवकों ने काटा बवाल, पथराव किया, डंडे और गोली भी चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रलोक चौकी पर युवकों ने काटा बवाल, पथराव किया, डंडे और गोली भी चलाई
Fri, 12 Jun 2020 06:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय रोहिल्ला थाने की इंद्रलोक चौकी पर बुधवार रात आठ-दस युवकों ने जमकर बवाल काटा। आरोपियों ने पत्थरबाजी के साथ डंडे भी चलाए। एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर गोली भी चला दी। बवाल बढ़ता देखकर चौकी इंचार्ज एसआई ने हवा में दो गोलियां चलाईं, तो कई आरोपी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तीन भाइयों सादकीन, आशकीन और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। हमले में चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मी पत्थर लगने से जख्मी हो गए। चौकी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात इंद्रलोक का रहने वाला अखलाक उर्फ काले नामक युवक चौकी पर आया। उसने पुलिस को शिकायत दी कि इंद्रलोक निवासी सादकीन ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसे पीटा और लूटा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी सादकीन, आशकीन और शाहरुख को चौकी बुला लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो वह भड़कने लगे।
विज्ञापन
एक युवक ने फोन कर अपने साथियों को चौकी पर बुला लिया। डंडों और हथियारों से लैस युवकों ने आते ही पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। युवकों ने पथराव भी किया। अचानक हुए हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस बीच आरोपियों में से एक युवक नवेद उर्फ पिल्ला ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी।
गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। बवाल बढ़ता देख चौकी इंचार्ज पंकज ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से हवा में दो गोलियां चलाईं। पुलिस ने आरोपी सादकीन, आशकीन और शाहरुख को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर की पहचान हो चुकी है।