{"_id":"5e5c19fb8ebc3ef3df530c12","slug":"asked-to-sing-national-anthem-ashram-news-noi4957105139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जिसे राष्ट्रगान गाने को कहा, बाद में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जिसे राष्ट्रगान गाने को कहा, बाद में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए उपद्रव के दौरान वायरल वीडियो ने पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दिखाया रहा है कि पुलिसकर्मियों की पिटाई में पांच युवक जख्मी हो गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सभी घायलों पर वंदे मातरम गाने का दबाव बनाया। पिटाई में जख्मी दो व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि एक की मौत हो गई।
इस घटना में जख्मी चिकन विक्रेता कर्दमपुरी निवासी फैजान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। फैजान के छोटे भाई नईम ने वीडियो देखने के बाद अपने भाई के पहचान की पुष्टि करते हुए बताया कि बेहोश पांच व्यक्तियों में से एक उनका भाई है। फैजान के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन तक हिरासत में रखने के बाद घर ले जाने को कहा गया। नईम ने बताया कि घर ले जाने के दौरान फैजान चल नहीं पा रहा और बोलने की स्थिति में भी नहीं था। हालांकि उसने सांकेतिक लहजे में बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है, जिससे वह काफी दर्द महसूस कर रहा है। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।