फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ASI is receiving death threats

Delhi News: एएसआई को मिल रही जान से मारने की धमकी

Thu, 31 Aug 2023 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
ASI is receiving death threats
मुठभेड़ में बदमाश दीपक की मौत मामले में अहम गवाह है एएसआई
विज्ञापन

मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात एएसआई को जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी देने वाला खुद को गैंगस्टर दीपक उर्फ टाइगर का जीजा बताता है। दीपक की साल 2021 में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। एएसआई इस मामले का अहम गवाह है। धमकी देने वाला व्हाट्सएप के जरिए शिकायतकर्ता को कई धमकी भरे मैसेज के साथ-साथ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का वीडियो भेजा है। एएसआई की शिकायत पर अमन विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराध शाखा में तैनात एएसआई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि साल 2021 में वह बेगमपुर थाने में तैनात था। वह थाना प्रभारी अरविंद के क्रैक टीम में था। 29 अक्तूबर 2021 को टीम की बदमाश दीपक उर्फ टाइगर के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले का वह अहम गवाह है। उसने बताया कि पिछले साल अक्तूबर माह में उसके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए बताया कि वह दीपक उर्फ टाइगर का जीजा बोल रहा है। उसने अपना नाम राजेश बताया और कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा। उसके बाद पिछले साल 18 नवंबर को उसी फोन नंबर से देख लेने की धमकी दी गई। 5 दिसंबर को हिसाब बराबर होगा का मैसेज आया। एएसआई ने इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी। 29 अगस्त को उसी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें लिखा है कि तुमने किसी बहन के भाई को मारा है, तेरे को मारुंगा जरूर। साथ ही टिल्लू की जेल में हुई हत्या की फोटो भी भेजी। पुलिस ने पीड़ित एएसआई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के फोन नंबर के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed