{"_id":"5eac4a636584b0592916151b","slug":"asi-came-on-duty-even-after-breaking-his-hand-in-govindpuri-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ टूटने के बाद भी ड्यूटी पर आया एएसआई, थाने में तालियों से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ टूटने के बाद भी ड्यूटी पर आया एएसआई, थाने में तालियों से हुआ स्वागत
Fri, 01 May 2020 10:29 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 May 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात एसआई अजीत सिंह
- फोटो : amar ujala
हाथ टूटने के बावजूद गोविंदपुरी थाने में तैनात एएसआई अजीत सिंह ने घर में रहने के बजाय ड्यूटी को प्राथमिकता दी। शुक्रवार से वह अपनी बीट में ड्यूटी करने लग गए। थाने में एएसआई का तालियों से स्वागत किया गया। जिले के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने भी एएसआई की तारीफ की है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि एएसआई अजीत सिंह का एक झगड़े को काबू करने के दौरान बायां हाथ टूट गया था। वह जख्मी भी हो गए थे। इलाज कराने के बाद वह मेडिकल रेस्ट पर जाने के बजाय ड्यूटी पर आ गए। एएसआई अजीत सिंह सुबह के समय भूमिहीन कैंप में पानी के लिए लाइन लगवाते हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के समय लौटकर एएसआई अजीत सिंह ने बहादुरी दिखाई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बांटे पुस्तक व स्टेशनरी
गोविंदपुरी थानाध्यक्ष सतीश राणा ने शुक्रवार को भूमिहीन कैंप व ट्रांजिट कैंप झुग्गी बस्ती में रहने वाले 100 से अधिक बच्चों में पुस्तकें और स्टेशनरी बांटे। थानाध्यक्ष सतीश राणा ने बताया कि उन्होंने देखा कि गरीब तबके के बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं और न ही ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। उन्होंने यूकेजी से लेकर पांचवीं तक के बच्चों में किताबें बांटीं।
विज्ञापन