फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind kejriwal tweet fight over oxygen is over then do some work

अरविंद केजरीवाल की भाजपा को राय: मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाएं कि कोरोना की तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी ना हो

Sat, 26 Jun 2021 05:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Jun 2021 05:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में साफ किया है कि कोविड की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी हुई। कहा कि दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सीजन की भीषण कमी हुई। अब तीसरी लहर में ऐसा ना हो।आपस में लड़ेंगे तो कोरोना जीत जाएगा। मिलकर लड़ेंगे तो देश जीतेगा। 

विज्ञापन
arvind kejriwal tweet fight over oxygen is over then do some work
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ऑक्सीजन ऑडिट को लेकर मचा राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ऑक्सीजन को लेकर हुई लापरवाही के लिए माफी मांगने की मांग की है तो वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार का बिना नाम लिए कहा कि ऑक्सीजन पर आपका (केंद्र सरकार) झगड़ा खत्म हो गया हो तो थोड़ा काम कर लें? आइए मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाते हैं कि कोरोना के तीसरी वेव में किसी को ऑक्सीजन की कमी ना हो। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में साफ किया है कि कोविड की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी हुई। कहा कि दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सीजन की भीषण कमी हुई। अब तीसरी लहर में ऐसा ना हो।आपस में लड़ेंगे तो कोरोना जीत जाएगा। मिलकर लड़ेंगे तो देश जीतेगा। 
विज्ञापन


उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन कमी से कोरोना पीड़ितों की जान जाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है। प्रेस वार्ता मे गुप्ता ने कहा कि ऑक्सीजन को लेकर बरती गई लापरवाही के लिए अगर केजरीवाल ने अगले 24 घंटों में माफी नहीं मांगी तो भाजपा प्रदेश भर में उनके खिलाफ आंदोलन चलाएगी। यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय ऑक्सीजन के मुद्दे पर गठित समिति की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा जरुरत से 4 गुना ज्यादा मांग करने के कारण देश के 12 अन्य राज्यों को ऑक्सीजन की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ा और हजारों लोगों की जान पर बन आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि वह अभी तक नहीं बता सके कि दिल्ली को जरुरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन मिली, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह नहीं बताया कि उस ऑक्सीजन का कहां और कैसे प्रयोग किया गया। केजरीवाल लोगों की जान जाने का कारण बने हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी कृत्य के लिए माफी नहीं मांगी है। 


भारतीय राजनीति में किसी भी राजनेता ने ऐसी बेशर्मी नहीं दिखाई है। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए केजरीवाल ने ऑक्सीजन का बहाना बनाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी गलती और ऑक्सीजन को लेकर भय का वातावरण बनाने के लिए अगले 24 घंटों में माफी नहीं मांगी तो भाजपा उनके खिलाफ जन आंदोलन चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed