फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kejriwal said when Satendra Jain is not an accused then how did he become corrupt

Delhi CM: अरविंद केजरीवाल बोले- जब जैन आरोपी नहीं हैं तो भ्रष्ट कैसे हुए

Sun, 05 Jun 2022 04:49 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 04:49 AM IST
सार

संजय सिंह का सवाल है कि ईडी क्या बिग बॉस का घर है कि एक मंत्री को जबरदस्ती अपनी गिरफ्त में रखा हुआ है कि आओ बैठकर बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said when Satendra Jain is not an accused then how did he become corrupt
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने खुद ही अदालत में बोल दिया कि सत्येंद्र जैन आरोपी नहीं हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का सवाल है कि जब वह आरोपी ही नहीं हैं तो भ्रष्ट कैसे हुए। दूसरी तरफ आप सांसद संजय सिंह का आरोप है कि प्रवर्तन निदेशालय एक ऐसी संस्था बनती जा रही है, जिसके जरिए विपक्ष के नेताओं को अपमानित किया जा रहा है, जेल में डाला जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ईडी विजय माल्या, ललित मोदी, नितिन सन्देसरा, येदियुरप्पा, व्यापम के घोटालेबाजों, ईश्वरप्पा जैसों पर कार्रवाई नहीं करती है, लेकिन दिल्ली सरकार और सत्येंद्र जैन से परेशानी यह है कि कैसे मोहल्ला क्लीनिक बना रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल की चर्चा क्यों पूरे देश में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई दिनों से भाजपा के लोग, उनकी केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचारी हैं। उन्हें 10 दिन के रिमांड पर लिया गया, जबकि शुक्रवार को उच्च न्यायालय में ईडी ने कहा कि उनके खिलाफ न कोई एफआईआर है और न कोई शिकायत है, लेकिन स्मृति ईरानी सत्येंद्र जैन को देश का गद्दार कह रही हैं। संजय सिंह का सवाल है कि ईडी क्या बिग बॉस का घर है कि एक मंत्री को जबरदस्ती अपनी गिरफ्त में रखा हुआ है कि आओ बैठकर बातचीत करेंगे।


संजय सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी और भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। सत्येंद्र जैन के खिलाफ सर्विसेज से जुड़ा एक मामला था। उसमें सीबीआई ने 2018 में एफआईआर भी दर्ज की और 4 साल बाद कह दिया कुछ नहीं निकला, क्लीनचिट दे दी। ईडी का 0.4 फीसदी अपराध साबित होने का रेट है। इस पर जो पैसा बर्बाद हो रहा है, वो सिर्फ आप नेताओं को जेल में डालने के लिए हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed