{"_id":"61c4530ac52f997233506ceb","slug":"arvind-kejriwal-held-meeting-on-corona-said-people-not-run-to-hospital-medicine-will-be-delivered-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron Alert: सीएम केजरीवाल ने की समीक्षा बैठक, बोले- लोग अस्पताल न भागें, घर पर पहुंचाई जाएगी दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omicron Alert: सीएम केजरीवाल ने की समीक्षा बैठक, बोले- लोग अस्पताल न भागें, घर पर पहुंचाई जाएगी दवाई
Thu, 23 Dec 2021 04:14 PM IST
सुशील कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 23 Dec 2021 04:14 PM IST
सार
सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रोजाना एक लाख केस आने पर भी हम तैयार हैं। दो महीनों के लिए दवाओं का स्टोक होगा।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : फोटो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने लोगों से अपील की कि अस्पताल न भागें, संक्रमितों के घर पर ही दवाई पहुंचाई जाएगी। साथ ही कहा कि होम आइसोलेशन सिस्टम मजबूत होंगे। घर पर ही इलाज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रोजाना एक लाख केस आने पर भी हम तैयार हैं। दो महीनों के लिए दवाओं का स्टोक होगा। रोजाना तीन लाख टेस्ट करने करवाई जाएगी।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन के कुल मामले 64
दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में सात नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 64 पहुंच गई है। हालांकि, इसमें से 23 लोग पूर्णतया स्वस्थ हो चुके हैं।
होम आइसोलेशन सिस्टम होगा और मजबूत
64 मामलों के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने ओमिक्रॉन को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। इस बैठक में होम आइसोलेशन के सिस्टम को और दुरुस्त करने की चर्चा हुई।
इस बार नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी
बैठक के बाद केजरीवाल ने बताया कि सरकार ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। हम इस बार ऑक्सीजन की कमी को पिछली बार की तरह नहीं होने देंगे। ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए 15 ट्रकों की व्यवस्था की गई है।
समुदाय में भी फैल सकता है ओमिक्रॉन
प्रारंभ में ओमिक्रॉन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों तक सीमित था। लेकिन महामारी विज्ञानियों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 मामलों में अचानक बढ़ोतरी बता रही है कि यह समुदाय में भी फैल सकता है। हमारे पास अस्पताल में 17 ओमिक्रॉन मरीज भर्ती हैं। उनमें से तीन का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।
कुल मामलों में से लगभग 27 फीसदी मामले दिल्ली में
देश में रिपोर्ट किए गए कुल 213 मामलों में से लगभग 27 फीसदी मामले दिल्ली में हैं। दिल्ली के बाद सभी महानगरों में मुंबई में सबसे ज्यादा (30) मामले हैं। लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली और मुंबई दोनों में सबसे व्यस्त हवाई अड्डे हैं। जहां रोजाना सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय यात्री आते हैं। यही कारण है कि दोनों शहरों में मामलों की संख्या अधिक है।