{"_id":"60da356f8ebc3e72d925b4b5","slug":"arvind-kejriwal-announced-of-aam-aadmi-party-wins-in-punjab-we-will-give-free-electricity-like-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का एलान: आम आदमी पार्टी पंजाब में जीती तो दिल्ली की तरह बिजली मुफ्त देगी, मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का एलान: आम आदमी पार्टी पंजाब में जीती तो दिल्ली की तरह बिजली मुफ्त देगी, मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
Tue, 29 Jun 2021 02:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:17 AM IST
सार
केजरीवाल ने पंजाबी भाषा में किए गए एक ट्वीट में कहा है कि दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। इससे महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल मिलते हैं चंडीगढ़ में।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में आम आदमी पार्टी अभी से ही जुट गई है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इस बीच आम आदमी पार्टी ने साफ किया है कि पंजाब चुनाव जितने के बाद पंजाब में भी दिल्ली की तरह ही बिजली मुफ्त देंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चंडीगढ़ दौरे से एक दिन पहले आप नेता ने यह दावा किया कि पंजाब चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की तरह ही हर पंजाब के हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। आप प्रवक्ता और दिल्ली विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में बिजली मुफ्त देने की घोषणा करेंगे। यह भी कहा कि पंजाब की महिलाएं महंगाई से बेहद नाखुश हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने पंजाबी भाषा में किए गए एक ट्वीट में कहा है कि दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। इससे महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल मिलते हैं चंडीगढ़ में।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने पार्टी को पहले से तय स्थल पर संवाददाता सम्मेलन करने की इजाजत नहीं दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री मंगलवार को चंडीगढ़ में एक बड़ी घोषणा करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का डर इस हद तक पहुंच गया है कि उनके कार्यालय ने हमें पूर्व में तय किए गए स्थान पर प्रेस कान्फ्रेंस करने की इजाजत नहीं दी। चंडीगढ़ में केजरीवाल की घोषणा के बाद कैप्टन और उनकी पार्टी को 440 वोल्ट का करंट भेजेंगे।