{"_id":"69d2775f25567fac870381cf","slug":"arvind-kejriwal-and-other-former-accused-in-liquor-scam-applied-for-recusal-from-case-in-delhi-high-court-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की हाईकोर्ट में अर्जी: जस्टिस से शराब घोटाला केस में अलग होने की मांग, सोमवार को खुद रखेंगे दलील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की हाईकोर्ट में अर्जी: जस्टिस से शराब घोटाला केस में अलग होने की मांग, सोमवार को खुद रखेंगे दलील
Sun, 05 Apr 2026 08:23 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:23 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कथित शराब घोटाले के अन्य पूर्व आरोपियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से मामले से अलग होने की अर्जी दी है। केजरीवाल सोमवार को खुद अदालत में पेश होकर दलील रखेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में खुद को मामले से अलग करने की अर्जी दी। यह अर्जी कथित शराब घोटाले से संबंधित है। अन्य पूर्व आरोपियों ने भी न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष ऐसी अर्जी दी। अरविंद केजरीवाल सोमवार को अदालत में स्वयं अपनी दलील रखेंगे।
विज्ञापन
यह मामला सीबीआई की उस अपील से संबंधित है, जिसमें ट्रायल कोर्ट द्वारा केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों को दी गई राहत को चुनौती दी गई है। आप की लीगल टीम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है, जिसमें केजरीवाल स्वयं अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय के समक्ष मामले को किसी अन्य न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग की थी, जिसे यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि रिक्यूजल का निर्णय संबंधित न्यायाधीश को ही लेना होता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को बरी करते हुए जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद सीबीआई ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पिछले महीने हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति शर्मा ने ट्रायल कोर्ट के कुछ निष्कर्षों पर पुनर्विचार की आवश्यकता जताई थी और जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश पर रोक लगा दी थी।
