{"_id":"60afe2bb8ebc3e7fd658f2fc","slug":"arrest-in-wife-s-hand-cut-in-suspect-of-illegal-relationship-ashram-news-noi5841005164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के संदेह पर पत्नी पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के संदेह पर पत्नी पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
नई दिल्ली। गोविंदपुरी थाना इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी पर नारियल काटने वाले दाव (तेज धारदार वाला चाकू) से जानलेवा हमला कर दिया था। उसने पत्नी के करीब-करीब दोनों हाथ काट दिए थे। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे संदेह था कि पत्नी के उसके छोटे भाई से अवैध संबंध हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से बिहार निवासी अकरम अंसारी (34) पत्नी आसमा खातून व तीन बच्चों के साथ गली नंबर-13 तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहता है। उसका छोटा भाई रमजान अंसारी भी साथ रहता है। अकरम को शक था कि उसकी पत्नी के उसके छोटे भाई से अवैध संबंध हैं। वह तारा अपार्टमेंट के पास बसे लोहारों की बस्ती से दाव लेकर आया और उसने सात मई की रात पत्नी पर हमला कर दिया। उसने महिला के दोनों हाथ व अंगुली तकरीबन काट दी। आरोपी ने दाव से आसमा के सिर पर भी हमला किया था। इतनी वारदात करने के बाद वह फरार हो गया।
गोविंदपुरी थानाध्यक्ष पीसी खंडूरी की देखरेख में एसआई राजेंद्र मीणा, एएसआई गरीब चंद और हवलदार मनोज की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। एसआई राजेंद्र मीणा को मिली एक गुप्त सूचना के बाद अकरम अंसारी को 27 मई को तुगलकाबाद गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आसमा खातून अस्पताल में कई दिन बेहोश पड़ी रही थी और उसे कई दिन में होश आया था।