फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arms smuggler arrested after encounter

मुठभेड़ के बाद हथियार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 04 Oct 2021 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Arms smuggler arrested after encounter
नई दिल्ली। द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। रुकने का इशारा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के घुटने पर गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने छह पिस्टल, 104 कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह हथियार की खेप मेरठ से लाया था।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान बिंदापुर निवासी दीपक के रूप में हुई है। वह बिंदापुर थाने का घोषित बदमाश है। उस पर लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। हाल के दिनों में द्वारका, डाबड़ी, बिंदापुर और उत्तम नगर में फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए स्पेशल स्टाफ ने बदमाशों को हथियार मुहैया करने वालों पर निगरानी बढ़ाई। जांच के दौरान पता चला कि बिंदापुर थाने का घोषित बदमाश दीपक सद्दाम उर्फ गौरी और विक्की उर्फ टक्कर गैंग के बदमाशों को हथियार सप्लाई करता है। 4 अक्तूबर की तड़के पुलिस को दीपक के द्वारका के सेक्टर-18 के पास आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार से आए बदमाश को रुकने के लिए इशारा किया। बदमाश कार से उतरकर पुलिस टीम पर गोली चलाते हुए भागने लगा। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के घुटने पर लगी। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह सद्दाम उर्फ गौरी और विक्की उर्फ टक्कर गैंग को हथियार सप्लाई करता है। दोनों गैंग के बदमाश त्योहार के दिनों में शराब बेचने वालों से हथियार के बल पर उगाही करने की साजिश रच रहे थे। पैसे नहीं देने वालों की हत्या करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed