फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   apposing love marriage was the reason behind brother's father in law murder

प्रेम विवाह के विरोध पर मारा था भाई का ससुर

Wed, 29 May 2019 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
apposing love marriage was the reason behind brother's father in law murder
प्रेम विवाह के विरोध पर मारा था भाई का ससुर
विज्ञापन

नई दिल्ली। बेटी के प्रेम विवाह का विरोध करने पर मामा-भांजे ने मिलकर सीलमपुर इलाके में नफीस (46) की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिहान उर्फ माजिद उर्फ गुल्लू (32) और उसके भांजे दानिश उर्फ अरमान (23) के रूप में हुई है। उनके पास से दो पिस्टल व कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की मानें तो, रिहान के छोटे भाई ने नफीस की बेटी से प्रेम विवाह कर लिया था। नफीस ने इसका विरोध किया तो रिहान ने अपने भांजे के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। भाई के ससुर की हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। इसी साल ट्रॉनिका सिटी में हुई एक शख्स की हत्या का आरोप भी रिहान व दानिश पर लगा है। मामले में भी यूपी पुलिस को दोनों की तलाश थी।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 12 अप्रैल को सीलमपुर जे-ब्लॉक में नफीस नामक शख्स की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि नफीस की हत्या में रिहान व उसका भांजा दानिश शामिल है। कुछ माह पूर्व नफीस की बेटी ने रिहान के छोटे भाई से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों परिवारों में विवाद शुरू हुआ। नफीस ने रिहान व उसके परिवार को डांट-फटकार लगा दी थी। बदला लेने के लिए रिहान ने दानिश के साथ मिलकर नफीस की हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस ने धर्मपुरा लाल बत्ती के पास से दोनों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी में हत्या और कृष्णा नगर में रंगदारी के मामले में भी पुलिस को उनकी तलाश थी। रिहान के दो भाई छोटा नन्ने और बड़ा नन्ने हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं। उसी मामले में रिहान की मां भी आरोपी है। फिलहाल रिहान की मां छम्मो को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन

बहन के प्रेमी की भी हत्या
पुलिस के अनुसार, रिहान ने 2009 में सीलमपुर में ही अपनी बहन के प्रेमी की भी हत्या कर दी थी। 2017 में कृष्णा नगर में एक युवक की हत्या का भी आरोप है, जिसमें वह 2017 में ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद अदालत में पेश नहीं हुआ तो वह भगौड़ा घोषित कर दिया। इसका पूरा परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है। दानिश भी कोर्ट से भगौड़ा घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed