{"_id":"6878095053b85e6ae2071fd1","slug":"appeal-for-unity-on-the-martyrdom-day-of-guru-teg-bahadur-ashram-news-c-340-1-del1004-97725-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस पर एकजुटता की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस पर एकजुटता की अपील
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने गुरु तेग बहादुर साहिब का 350वां शहादत दिवस पूरी कौम के साथ मिलकर एकजुटता से मनाने और भ्रम या अलग-अलग कार्यक्रमों से परहेज करने की अपील की है। कमेटी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी से भ्रम न फैलाने की अपील की।
कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार समिति के प्रमुख जसप्रीत सिंह करमसर ने कहा कि गुरु साहिब की शहादत दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में हुई थी और अंतिम संस्कार रकाबगंज साहिब में हुआ था, इसलिए यह कार्यक्रम दिल्ली में होना स्वाभाविक है। दिल्ली कमेटी ने लाल किले में भव्य आयोजन, तख्त श्री हजूर साहिब और तख्त पटना साहिब से नगर कीर्तन और आनंदपुर साहिब से दिल्ली तक ऐतिहासिक यात्रा की योजना बनाई है। इस संदर्भ में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भी सहयोग करने का आग्रह किया गया है। आरोप लगाया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने अपने सलाहकार परमजीत सिंह सरना और मनजीत सिंह जीके की सलाह पर अलग कार्यक्रमों की योजना बनाई है। कमेटी ने सभी सिख जत्थेबंदियों से सहयोग की अपील की है। ब्यूरो