फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   All three municipal corporations sealed 24 liquor shops

तीनों नगर निगम ने शराब की 24 दुकानें सील की

Sun, 09 Jan 2022 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
All three municipal corporations sealed 24 liquor shops
नई दिल्ली। तीनों नगर निगम ने नई आबकारी नीति के तहत खोली गईं शराब की 24 दुकानें सील कर दीं। यह कार्रवाई नागरिक मानदंडों का उल्लंघन करने पर की गई है। इसके अलावा तीनों नगर निगम ने 113 प्रतिष्ठानों को नगर पालिका कानूनों एवं मास्टर प्लान-2021 का उल्लंघन करने के कारण नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने शराब की छह दुकान सील कीं और 22 दुकानों को नोटिस भेजे हैं। वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने आवासीय क्षेत्रों के पास और गैर अनुरूप क्षेत्रों में खोली गई शराब की आठ दुकानें सील की हैं। इसके अलावा 70 दुकानों को गैर अनुपालन क्षेत्रों में खोलने पर नोटिस जारी किया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने शराब की 10 दुकानें की हैं, और 21 दुकानों को नोटिस भेजे गए हैं। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानें खोली जा रही है। इस नीति के तहत 17 नवंबर से शराब की दुकान खोलने की शुरूआत हुई थी। नीति के तहत दिल्ली में शराब की 849 दुकानें खोली जानी है। अभी तक 750 दुकानें ही खुल पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed