फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   All historical tourist places of Delhi open for visitors

फैसला: दिल्ली के सभी ऐतिहासिक पर्यटक स्थल दर्शकों के लिए खुले, तीसरी लहर के चलते छह जनवरी को किए गए थे बंद

Tue, 08 Feb 2022 12:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Feb 2022 12:07 AM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने अपनी अधीनस्थ भारतीय पुरातत्व सर्वेश्रण (एएसआई) ने दिल्ली के सभी पर्यटक स्थलों को दर्शकों के लिए खोलने की अनुमति दे दी है। इसमें कुतुब मीनार, लाल किला, हंमायू का मकबरा आदि हैं। 

विज्ञापन
All historical tourist places of Delhi open for visitors
लाल किला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आने और दिल्ली सरकार द्वारा नियमों में छूट देने के कारण अब पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने अपनी अधीनस्थ भारतीय पुरातत्व सर्वेश्रण (एएसआई) ने दिल्ली के सभी पर्यटक स्थलों को दर्शकों के लिए खोलने की अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन


इसमें कुतुब मीनार, लाल किला, हंमायू का मकबरा आदि हैं। अब दर्शक इन ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों का मॉस्क पहनकर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए दीदार कर सकेंगे। कोरोना की तीसरी लहर के चलते केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने छह जनवरी को दर्शकों के लिए बंद कर दिये थे। 
विज्ञापन

 

एक ही दिन में 1151 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले एक दिन में 1151 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 15 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। 2120 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। 


सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 43991 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें 2.62 फीसदी नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,45,084 हुई है जिनमें से 18,11,201 मरीज ठीक हुए लेकिन 25998 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। 

हर दिन संक्रमित रोगियों की संख्या कम होने की वजह से कुल सक्रिय मामले भी घटकर 7885 रह गए हैं। विभाग से जानकारी मिली है कि राजधानी में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 30 हजार से नीचे आई है। अलग अलग जिलों में करीब 28980 इलाकों को सील किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed