फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ajit Singh murder case Delhi Police arrested Rajesh Tomar kept reward of 50 thousand rupees on him

अजीत सिंह हत्याकांड: 50 हजार का इनामी राजेश तोमर दिल्ली में गिरफ्तार, अत्याधुनिक पिस्टल और कारतूस बरामद

Mon, 15 Mar 2021 01:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 15 Mar 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Ajit Singh murder case Delhi Police arrested Rajesh Tomar kept reward of 50 thousand rupees on him
50 हजार के इनामी राजेश तोमर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के 50 हजार रुपये के इनामी राजेश तोमर को दिल्ली पुलिस ने स्वरूप नगर से रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। राजेश तोमर लखनऊ में छह जनवरी को पूर्व ब्लाक प्रमुख अजित सिंह की हत्या में शामिल था। वह इस हत्याकांड में घायल भी हो गया था। 
विज्ञापन


राजेश तोमर (28) पुत्र सत्य प्रकाश, अलीगढ़ निवासी कई दिनों से वांछित चल रहा था। लखनऊ पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम रखा था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था, लेकिन रविवार देर रात दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


गश्ती के दौरान स्वरूप नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पांच जिंदा कारतूस के साथ एक अत्याधुनिक पिस्टल बरामद किया गया है।उसके खिलाफ यूपी के कई थानों में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इससे पहले हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की गिरफ्तारी पर रोक की याचिका को याची की तरफ से वापस लेने के आधार पर खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति आलोक माथुर की खंडपीठ ने शुक्रवार को यह आदेश धनंजय सिंह की याचिका पर दिया। 


याची ने मामले में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देकर गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की गुजारिश की थी। याची की तरफ से कहा गया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है। सुनवाई के दौरान याची के वकील ने याची की बेगुनाही वाली पर्याप्त सामग्री के साथ नई याचिका दाखिल करने की छूट के साथ यह याचिका वापस लेने की अनुमति देने का आग्रह किया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed