फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Air remains in very poor category, AQI crosses 300 in 28 areas

Delhi News: हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार, 28 इलाकों में एक्यूआई 300 पार

Fri, 08 Dec 2023 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Air remains in very poor category, AQI crosses 300 in 28 areas
सोमवार तक बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी हवा
विज्ञापन

दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में मौसम के करवट लेने के बावजूद हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार के मुकाबले 4 सूचकांक की वृद्धि देखने को मिली है। दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। सुबह से हल्की धुंध के साथ कोहरा छाया रहा। 28 इलाकों में हवा बेहद खराब और आठ इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। सोमवार तक यही स्थिति बने रहने का अनुमान है।


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। शनिवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। वहीं, हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार हैं। सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल आठ से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन




जेएलएन स्टेडियम में सर्वाधिक प्रदूषित रही हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को 28 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें जेएलएन स्टेडियम में 386, जहांगीरपुरी में 373, नरेला व बवाना में 372, अलीपुर में 370, विवेक विहार में 363 व वजीरपुर में 362 सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही आठ इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां ओखला फेज-2 में 300, सिरीफोर्ट में 295, श्री अरबिंदो मार्ग में 294, नजफगढ़ में 287, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-2 में 283 व मथुरा रोड में 241 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी है। सीपीसीबी के अनुसार, फरीदाबाद में 261, गाजियाबाद में 275, नोएडा में 253, ग्रेटर नोएडा में 294 व गुरुग्राम में 242 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed