{"_id":"6890b61a6b65cf09460cef0b","slug":"air-reached-moderate-category-aqi-recorded-116-ashram-news-c-340-1-del1011-99948-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: मध्यम श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 116 दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: मध्यम श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 116 दर्ज
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में हवा की गति कम होने के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से हवा संतोषजनक श्रेणी में रहेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में लोग साफ हवा में सांस लेंगे।
सोमवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। मंगलवार को भी हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 10-25 किमी गति से चल सकती है। बुधवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा व 5 से 10 गति से चल सकती है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 120 दर्ज किया गया जोकि मध्यम श्रेणी है। नोएडा और गाजियाबाद में सबसे कम एक्यूआई 111 दर्ज किया गया जोकि मध्यम श्रेणी है। संवाद