फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   air of Ghaziabad Greater Noida and Faridabad was bad rain started from Saturday

दिल्ली-एनसीआर: गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद की हवा रही खराब, कल से हो सकती है बारिश

Fri, 15 Oct 2021 03:24 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 03:24 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 182 दर्ज किया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद का 222, गाजियाबाद का 223, ग्रेटर नोएडा का 214, गुरुग्राम का 172 व नोएडा का एक्यूआई 188 रहा।

विज्ञापन
air of Ghaziabad Greater Noida and Faridabad was bad rain started from Saturday
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की पूरी तरह से विदाई के बाद अब दिल्ली-एनसीआर की हवा बिगड़ने की राह पर बढ़ रही है। इस कड़ी में एनसीआर के तीन शहर गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। अभी इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजक श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 182 दर्ज किया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद का 222, गाजियाबाद का 223, ग्रेटर नोएडा का 214, गुरुग्राम का 172 व नोएडा का एक्यूआई 188 रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली धूल भरी हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा बिगड़ी हुई है। अगले तीन दिनों तक इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 188 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर व पीएम 2.5 का स्तर 78 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सामान्य के बराबर पहुंचा न्यूनतम तापमान
दिल्ली के मौसम में इन दिनों हल्का बदलाव शुरू हो गया है। इस कड़ी में न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर दर्ज किया गया है। वहीं, अगले तीन दिनों तक तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही शनिवार से दिल्ली में बारिश का नया दौर शुरू होने की भी उम्मीद बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इसके बाद से दिल्ली के मौसम पर हल्की सर्दी का रंग चढ़ने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली सर्दी का अहसास
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 33.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 26 से 82 फीसदी दर्ज किया गया। तापमान में बदलाव के कारण दोपहर में सूरज की तपिश अन्य दिनों के मुकाबले हल्की रही और लोगों उमस भरी गर्मी से कम परेशान रहे। शाम को मामूली सर्दी का अहसास रहा।


शनिवार से लेगा मौसम करवट 
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्यिस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद शनिवार से मौसम करवट लेगा और लगातार तीन दिन तक बारिश दर्ज की जाएगी। इसके बाद से हल्की सर्दी का अहसास होने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed