{"_id":"60b109a58ebc3e14c3238826","slug":"air-india-flight-returns-mid-air-to-delhi-igi-airport-after-bat-found-in-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों में मची अफरातफरी: दिल्ली से अमेरिका जा रहे विमान में मिला मृत चमगादड़, कराई गई एमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों में मची अफरातफरी: दिल्ली से अमेरिका जा रहे विमान में मिला मृत चमगादड़, कराई गई एमरजेंसी लैंडिंग
Fri, 28 May 2021 08:47 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 28 May 2021 08:47 PM IST
सार
एयर इंडिया के विमान नंबर एआई-105 ने शुक्रवार तड़के 2.20 बजे दिल्ली से अमेरिका के नवार्क (न्यूजर्सी) के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के करीब 30 मिनट बाद पैसेंजर एरिया में चमगादड़ दिखाई दिया। इसके बाद प्लेन को वापस दिल्ली लाया गया, जहां सुबह करीब 3.55 बजे प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : www.boeing.com
विस्तार
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में मृत चमगादड़ मिलने से अफरातफरी मच गई। इससे उड़ान भरने के आधे घंटे बाद विमान की एमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी और उड़ान को लौटाना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि चमगादड़ को ही कोरोना वायरस फैलाने की वजह माना जा रहा है। ऐसे में फ्लाइट के अंदर चमगादड़ का मृत मिलना बड़ी लापरवाही है। हालांकि, लैंडिंग के बाद एयर इंडिया के दूसरे विमान से सभी यात्री अपनी मंजिल की तरफ रवाना हो सके। उधर, एयर इंडिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात 2.20 बजे एयर इंडिया के बोइंग विमान ने दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी। करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद एक केबिन क्रू को विमान में चमगादड़ दिखा। चमगादड़ मृत था। कोरोना काल में मृत चमगादड़ मिलने की सूचना से विमान में सवार यात्री परेशान हो उठे। उधर, क्रू ने इसकी सूचना पायलट को दी। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बात कर आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिग का फैसला किया।
विज्ञापन
पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति लेने के बाद विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। उधर, पूरे वाकये की सूचना पाकर एयरपोर्ट पर कर्मचारी पहले ही सतर्क हो गए थे। तड़के 3. 55 बजे विमान को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया । मौके पर पहुंची वाइल्ड लाइफ कर्मियों की एक टीम ने पहुंचकर चमगादड़ हटाया।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया ने मामले की जांच के लिए सुरक्षा विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद ही घटना के पीछे के कारणों का सही पता लग सके। संभावना है कि खाद्य सामग्री लेकर आने वाली गाड़ियों से चमगादड़ विमान में पहुंचा होगा। बाद में इसकी मौत हो गई होगी।