Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS doctors will learn the techniques of advanced surgery

Delhi News: एडवांस सर्जरी की तकनीक सीखेंगे एम्स के डॉक्टर

Wed, 02 Aug 2023 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
AIIMS doctors will learn the techniques of advanced surgery
ट्राॅमा सेंटर में तैयार होगी लैब, सर्जरी होगी आसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मरीज के इलाज को बेहतर बनाने के लिए एम्स के डॉक्टराें को 3-डी मॉडलिंग और प्रिंटिंग तकनीक सिखाई जाएगी। इससे सर्जरी न केवल आसान होगी, बल्कि स्तर में भी सुधार होगा, जिससे मरीज जल्द ठीक हो सकेगा।

दरअसल एम्स ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत देश में सर्जरी की सभी विशिष्टताओं में संकाय और रेजिडेंट के शिक्षण और प्रशिक्षण को आसान बनाया जाएगा। समझाैते के तहत मेडिकल डिवाइस और डायग्नोस्टिक मिशन (एमडीएमएस) एम्स के ट्राॅमा सेंटर में लैब तैयार करेगी। ईसीएमआर से वित्त पोषित इस लैब में कई प्रशिक्षुओं को सुविधा मिलेगी। इसमें डॉक्टराें को ऑपरेटिव आवश्यकताओं के अनुसार सर्जिकल गाइड और रोगी विशिष्ट प्रत्यारोपण बनाने के लिए 3-डी मॉडलिंग और प्रिंटिंग तकनीक की जानकारी दी जाएगी। ट्रॉमा सर्जरी और क्रिटिकल केयर डिवीजन की प्रोफेसर सुषमा सागर के नेतृत्व में बनाई जा रही सर्जिकल इनोवेशन लेबोरेटरी (एसआईएल) में आर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, रेडियोलॉजी सहित अन्य की सुविधा को आधुनिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed