फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS Director Dr Randeep Guleria receives second dose of corona vaccine

दिल्ली: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने ली कोरोना की दूसरी खुराक

Wed, 17 Feb 2021 03:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 17 Feb 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Director Dr Randeep Guleria receives second dose of corona vaccine
रणदीप गुलेरिया ने ली कोरोना की दूसरी खुराक। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिल्ली में हर दिन कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को कोरोना की दूसरी खुराक ली। मंगलवार तक 12521 लोगों को पहली और 2532 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई।
विज्ञापन

 

16 फरवरी को एक दिन में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान छह लोगों में टीका लगने के बाद दुष्प्रभाव भी मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 298 बूथों पर कोविशील्ड और कोवाक्सिन टीका लगाया गया। इस दौरान 3501 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली खुराक दी गई। जबकि 2532 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दिल्ली एम्स सहित विभिन्न अस्पतालों में दूसरी खुराक ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने पिछले माह टीकाकरण की शुरूआत में पहली खुराक ली थी। इनके अलावा 9020 फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीका लगाया गया। अब तक दिल्ली में 2,08,514 लोगों को टीका लगाया जा चुका है जिनमें से 4478 कर्मचारियों को 13 से 16 फरवरी के बीच दूसरी खुराक दी गई है। मंगलवार को एम्स में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने भी दूसरी बार टीका लगवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed