{"_id":"602ce82b8ebc3ee93075536f","slug":"aiims-director-dr-randeep-guleria-receives-second-dose-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने ली कोरोना की दूसरी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने ली कोरोना की दूसरी खुराक
Wed, 17 Feb 2021 03:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Wed, 17 Feb 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
रणदीप गुलेरिया ने ली कोरोना की दूसरी खुराक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिल्ली में हर दिन कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को कोरोना की दूसरी खुराक ली। मंगलवार तक 12521 लोगों को पहली और 2532 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई।
16 फरवरी को एक दिन में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान छह लोगों में टीका लगने के बाद दुष्प्रभाव भी मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 298 बूथों पर कोविशील्ड और कोवाक्सिन टीका लगाया गया। इस दौरान 3501 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली खुराक दी गई। जबकि 2532 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दिल्ली एम्स सहित विभिन्न अस्पतालों में दूसरी खुराक ली।
विज्ञापन
इन लोगों ने पिछले माह टीकाकरण की शुरूआत में पहली खुराक ली थी। इनके अलावा 9020 फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीका लगाया गया। अब तक दिल्ली में 2,08,514 लोगों को टीका लगाया जा चुका है जिनमें से 4478 कर्मचारियों को 13 से 16 फरवरी के बीच दूसरी खुराक दी गई है। मंगलवार को एम्स में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने भी दूसरी बार टीका लगवाया।
विज्ञापन
Delhi: AIIMS Director Dr Randeep Guleria receives the second dose of #COVID19 vaccine shot. pic.twitter.com/3NnXMBvASg
— ANI (@ANI) February 17, 2021विज्ञापन