फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS Director Dr. Guleria said – Omicron is a mild infection do not panic

दिल्ली : एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया ने कहा- हलका संक्रमण है ओमिक्रॉन, न घबराएं 

Thu, 30 Dec 2021 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 12:11 AM IST
सार

डॉ. गुलेरिया ने बताया कि वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, ओमिक्रॉन एक हलका संक्रमण है। इसमें ऑक्सीजन की आवश्यकता इतनी अधिक नहीं हो सकती। मैं सभी से ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की जमाखोरी से बचने का अनुरोध करूंगा।

विज्ञापन
AIIMS Director Dr. Guleria said – Omicron is a mild infection do not panic
डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने जन-सामान्य को अनावश्यक भय और जमाखोरी जैसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है। डॉ. गुलेरिया ने एक वीडियो संदेश में ओमिक्रॉन को लेकर स्थिति भी स्पष्ट की है।  

विज्ञापन


वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, ओमिक्रॉन एक हलका संक्रमण है। इसमें ऑक्सीजन की आवश्यकता इतनी अधिक नहीं हो सकती। मैं सभी से ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की जमाखोरी से बचने का अनुरोध करूंगा। हम एक राष्ट्र के रूप में इन मामलों में किसी भी उछाल की स्थिति का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं।
विज्ञापन


एक वीडियो संदेश में डॉ. गुलेरिया ने कहा कि हम व्यक्तिगत प्रतिरक्षा के दृष्टिकोण से भी तैयार हैं। हममें से बड़ी संख्या में लोगों को या तो टीकाकरण के कारण या प्राकृतिक संक्रमण के कारण प्रतिरक्षा मिली है। घबराएं नहीं, बस सतर्क रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलेरिया के अलावा फोर्टिस, फरीदाबाद के डॉ. रवि शेखर झा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ओमाइक्रोन के मामलों में उछाल आया है। इसकी इंफेक्शन रेट डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा है। अभी तक इसके लक्षण ज्यादातर हल्के ही होते हैं। इसके लिए किसी विशिष्ट एंटीवायरल, स्टेरॉयड की आवश्यकता नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed