फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS again discontinues OPD service as Corona cases rise

कोरोना के मामले बढ़ने पर एम्स ने फिर बंद की ओपीडी सेवा

Wed, 07 Apr 2021 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
AIIMS again discontinues OPD service as Corona cases rise
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान एम्स ने एक बार फिर ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया है। हालांकि मरीज ऑनलाइन ओपीडी पंजीयन को जरिये एम्स में डॉक्टर को दिखा सकते हैं। इसके लिए प्रतिदिन सीमित संख्या होगी। हर विभाग को एक दिन में मरीजों के पंजीयन की संख्या तय करनी होगी। इसके आधार पर रोगियों को एम्स बुलाया जा सकेगा।
विज्ञापन

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने मंगलवार को बताया कि गुरुवार से ओपीडी सुविधा बंद करने का फैसला किया गया है। इसके बाद ओपीडी में सिर्फ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया जा सकेगा। मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है। चार सप्ताह यानी एक महीने तक यह नियम लागू रहेगा। अगले माह समीक्षा के बाद आगे की स्थिति देखकर कुछ तय होगा। नए निर्देश के तहत प्रत्येक विभाग में रोज अधिकतम 50 मरीजों का ही पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा, शाम को चलने वाले विशेष सुपर स्पेशलिटी क्लिनिक में भी ऑफलाइन पंजीकरण बंद किया गया है।
विज्ञापन

एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमें अब एक नई रणनीति की जरूरत है, जिसमें हॉटस्पॉट्स के अंदर लॉकडाउन लगाने जैसे सुझाव शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम पूर्ण लॉकडाउन लागू नहीं कर सकते तो मिनी कंटेनमेंट जोन बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए मामलों में महाराष्ट्र समेत 10 राज्य ऐसे हैं, जो चिंता का विषय बने हुए हैं। पिछले साल चरणबद्ध तरीके से हटाए गए कंटेनमेंट जोन को फिर से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ज्यादा जरूरत वाले इलाकों में इन्हें लागू किया जाना चाहिए। ये कंटेनमेंट जोन मिनी लॉकडाउन की तरह होंगे, जहां कोई आवाजाही नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र को सुरक्षित रखना जरूरी है। सामुदायिक प्रसार से बचने के लिए ओपीडी संबंधी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने सभी विभागों को नए दिशा-निर्देश दिए हैं। इनके मुताबिक, आपातकालीन विभाग में इलाज के लिए आने वाले सभी रोगियों की एंटीजन जांच की जाएगी। साथ ही, अस्पताल के कोविड वार्ड में पहले ही तरह संक्रमित मरीजों के लिए बिस्तर आरक्षित रखे जाएंगे। सभी विभागों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा, स्नातक के छात्रों की पढ़ाई भी ऑनलाइन माध्यम से कराने के लिए कहा गया है।

एम्स के अलावा लोकनायक अस्पताल में भी नए ओपीडी पंजीकरण बंद कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था बुधवार से ही लागू हो जाएगी। अब अस्पताल में सिर्फ पुराने पंजीकरण वाले रोगियों को ही इलाज मिलेगा। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पताल निदेशक ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed