फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After Rohini court shootout: Concerns over security, now lawyers will also have to show I-card

रोहिणी कोर्ट शूटआउट के बाद : सुरक्षा पर चिंता, प्रवेश के लिए अब वकीलों को भी दिखाना होगा आईकार्ड 

Sun, 26 Sep 2021 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Sep 2021 05:59 AM IST
सार

रोहिणी कोर्ट रुम में गोलीबारी के विरोध में जिला अदालत के वकीलों ने हड़ताल कर अपना रोष जताया।
 

विज्ञापन
After Rohini court shootout: Concerns over security, now lawyers will also have to show I-card
Rohini Court

विस्तार

रोहिणी कोर्ट रुम में गोलीबारी के विरोध में जिला अदालत के वकीलों ने हड़ताल कर अपना रोष जताया। सभी अदालतों की बार एसोसिएशनों ने जिला जज से अदालतों की सुरक्षा के लेकर मुलाकात की। सभी अदालतों में वकीलों की भी प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच पर आम सहमति जताई गई।

विज्ञापन


वहीं सोमवार को ऑल बार एसोसिएशन समन्वय समिति की बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा और जिला जजों व संबंधित पुलिस उपायुक्त के साथ भी बैठक तय की गई है। उधर बार काउंसिल आफ दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर जिला अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


जिला अदालतों में सभी वकीलों ने कामकाज का बहिष्कार किया। आवश्यक मामलों में जरूर वकील पेश हुए लेकिन उनकी हाजिरी नहीं लगाई गई। 
नई दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ अन्य सदस्यों ने जिला जज से मुलाकात कर अदालत परिसर में सुरक्षा पर चिंता जताई। अध्यक्ष आरके वाधवा ने बताया कि सोमवार को संबंधित पुलिस उपायुक्त व अन्य पुलिस अधिकारी बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह तय कर दिया गया है कि सुरक्षा को देखते हुए सभी वकीलों को अदालत में प्रवेश के दौरान अपना आई कार्ड दिखाना जरूरी होगा। उन्होंने कहा यह कोई प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं बल्कि जान की सुरक्षा का मुद्दा है और इससे कोई समझोता नहीं किया जाएगा।


उधर बार काउंसिल आफ दिल्ली के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर जिला अदालतों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पुलिस आयुक्त से सभी अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने व सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

रोहिणी कोर्ट रुम में गोलीबारी के विरोध में जिला अदालत के वकीलों ने हड़ताल कर अपना रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed