फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After killing the woman, the young man shot himself and is seriously injured.

Delhi News: महिला की हत्या के बाद युवक ने खुद को भी मारी गोली, गंभीर

Sat, 15 Nov 2025 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
After killing the woman, the young man shot himself and is seriously injured.
विज्ञापन

महिला को गोली मारकर हत्या, युवक ने खुद को मारी गोली
-पंजाबी बाग इलाके की घटना, प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के बाद दिया गया अंजाम
-महिला का हाल ही में हुआ था तलाक, आरोपी महिला से नजदीकी बढ़ाने की कर रहा था कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग इलाके में शनिवार शाम पड़ोसी युवक ने महिला की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घायल युवक नीरज की हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद की बात सामने आई है।
जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम बी ओल्ड स्लम क्वार्टर्स स्थित मकान संख्या-28 पहुंची। जहां एक कमरे के अंदर गद्दे पर मुस्केान (24) और दूसरे कमरे में नीरज लहूलुहान हालत में मिला। महिला के सिर में गोली लगने के निशान थे, जबकि युवक के सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने तुरंत दोनों को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या और खुदकुशी का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुस्कान का पड़ोसी नीरज पेशे से ड्राइवर और शादीशुदा है। नीरज और मुस्कान के बीच शादी से पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने 2023 में मुस्कान की किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर दी, लेकिन हाल में ही मुस्कान का तलाक हो गया। उसके बाद से नीरज मुस्कान से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। नीरज शनिवार को मुस्कान के घर आया। नीरज ने उसकी छोटी बहन को सौ रुपये देकर बाजार से फल लाने के लिए भेज दिया। उसके बाद नीरज ने घर को अंदर से लॉक कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गोली चलने के बाद मुस्कान के मामा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed